वाराणसी। धर्म और आध्यात्म की नगरी काशी में वैसे तो अनेक प्राचीन मंदिर हैं, जिनकी अपनी अलग धार्मिक मान्यता और महत्ता है। इन्हीं में एक मंदिर शिवपुर के कोट गिलट बाजार स्थित पंचकोशी चुंगी के निकट कोट पर विराजमान दक्षिणमुखी कोटेश्वर हनुमानजी का भी है। मान्यता है कि यह मंदिर गोस्वामी तुलसीदास के समकालीन है। इस मंदिर में प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन-पूजन के लिए पहुंचते हैं। स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं के बीच इस मंदिर की विशेष पहचान मनोकामना पूर्ण करने वाले देवस्थान के रूप में है। भक्तों का विश्वास है कि यहां सच्चे मन से मांगी गई मुराद हनुमानजी शीघ्र पूरी करते हैं।
एक विशेष मान्यता यह भी है कि लगातार 40 दिनों तक नियमित रूप से हनुमानजी का दर्शन और पूजन करने से जीवन के कष्टों और विपत्तियों से मुक्ति मिलती है। श्रद्धालुओं का कहना है कि बजरंगबली की आराधना से बाधाएं दूर होती हैं और बिगड़े कार्य भी पूरे होते हैं।
आस्था और विश्वास से जुड़े इस मंदिर में मंगलवार और शनिवार को विशेष रूप से भक्तों की आवाजाही बनी रहती है। काशी के धार्मिक स्थलों में कोटेश्वर हनुमान मंदिर भी श्रद्धालुओं की गहरी आस्था का केंद्र बना हुआ है।
#काशी #वाराणसी #कोटेश्वरहनुमानमंदिर #दक्षिणमुखीहनुमान #शिवपुर #कोटगिलटबाजार #पंचकोशीमार्ग #हनुमानमंदिर #धार्मिकस्थल #काशीकेमंदिर #मनोकामनापूर्ण #बजरंगबली #तुलसीदास #Varanasi #Kashi #KoteshwarHanumanMandir #HanumanTemple #SouthFacingHanuman #ShivpurVaranasi #KashiTemples #ReligiousPlaces #HanumanJi #PanchkoshiMarg #SpiritualVaranasi #Banaras