किरन एस. ने संभाली वाराणसी के पुलिस आयुक्त की कमान, मोहित अग्रवाल ने दी शुभकामनाएं

वाराणसी। कमिश्नरेट वाराणसी के नवागत पुलिस आयुक्त किरन एस. ने शनिवार को विधिवत पुलिस आयुक्त का पदभार ग्रहण कर लिया। उन्होंने निवर्तमान पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल का स्थान लिया है। इस अवसर पर मोहित अग्रवाल ने नवागत पुलिस आयुक्त को नए दायित्व के लिए शुभकामनाएं देते हुए सफल एवं उपलब्धिपूर्ण कार्यकाल की कामना की।

पदभार ग्रहण करने के दौरान विभागीय कार्यों, प्रशासनिक दायित्वों और संबंधित अभिलेखों का विधिवत हस्तांतरण किया गया। इस मौके पर कमिश्नरेट वाराणसी के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी और अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। सभी ने नवागत पुलिस आयुक्त को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।

किरन एस. के कार्यभार संभालने के साथ ही वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट को नया नेतृत्व मिल गया है। अब उनके नेतृत्व में कमिश्नरेट की पुलिसिंग को और अधिक प्रभावी, जनोन्मुखी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में काम आगे बढ़ेगा।

#VaranasiPolice #KiranS #PoliceCommissionerVaranasi #VaranasiNews #VaranasiPoliceCommissioner #MohanAgarwal #UPPolice #Varanasi #काशी #वाराणसीसमाचार

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.