डीपीएस काशी में भव्यता के साथ मना वार्षिकोत्सव ‘अभिज्ञान 3.0’ सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां, मेधावी छात्र-छात्राओं को किया गया सम्मानित

वाराणसी। दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस) काशी में शनिवार को शैक्षणिक सत्र 2026-27 का वार्षिकोत्सव ‘अभिज्ञान 3.0’ धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। समारोह में विद्यार्थियों की रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन, श्लोक पाठ और स्वागत गीत के साथ हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के डीन प्रो. बंशीधर पांडेय सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।
 
समारोह में विद्यालय के प्रधानाचार्य मृणाल चौधरी ने वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। उन्होंने शैक्षणिक सत्र के दौरान विद्यालय की उपलब्धियों, शैक्षणिक गतिविधियों और विभिन्न आयोजनों की जानकारी दी। इसके बाद विद्यार्थियों ने ‘बियॉन्ड द स्टार्स’ के माध्यम से अंतरिक्ष की रोमांचक दुनिया की झलक प्रस्तुत की। वहीं, ‘गीता: कृत्रिम बुद्धिमत्ता के युग में शाश्वत ज्ञान’ विषय पर आधारित नृत्य-नाटिका के जरिए भारतीय संस्कृति, आध्यात्मिक ज्ञान और आधुनिक तकनीक के समन्वय का संदेश दिया गया। दोनों प्रस्तुतियों को दर्शकों ने खूब सराहा।
 
इस अवसर पर शैक्षणिक सत्र 2025-26 में कक्षा दसवीं और बारहवीं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि प्रो. बंशीधर पांडेय ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए समग्र शिक्षा के साथ नैतिक मूल्यों को जीवन में अपनाने पर जोर दिया। उन्होंने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
 
विद्यालय के प्रो-वाइस चेयरमैन आयुष पोद्दार और एकेडमिक डायरेक्टर नीलम चक्रवर्ती ने विद्यार्थियों एवं शिक्षकों के प्रयासों की सराहना की। राष्ट्रगान के साथ समारोह का समापन हुआ।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.